मैडम मेरी पत्‍नी नहाती नहीं है, प्‍लीज मुझे तलाक दिला दीजिए, पति ने लगाई गुहार

‘मैडम मेरी पत्‍नी नहाती नहीं है, मैं इसके साथ नहीं रह सकता। प्‍लीज मुझे तलाक दिला दीजिए।’ ये शब्द एक पति ने अपनी पत्नी के लिए कहे हैं। मामला उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ का है। दरअसल, यहां एक मुस्लिम दंपति ने तलाक की मांगा की है। जिसकी मुख्य वजह पत्नी का न नहाना बताया जा रहा है। हालांकि, शादी को बचाने के मकसद से काउंसलिंग कराई जा रही है। जिसमें ने कहा, ‘मैडम मेरी पत्‍नी नहाती नहीं है, मैं इसके साथ नहीं रह सकता। प्‍लीज मुझे तलाक दिला दीजिए।’

Ek tarfa talak ke niyam:कैसे तलाक पत्र लिखने के लिए होते हैं नियम

यह पूरा मामला यूपी अलीगढ़ के चंडौस इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, दो साल पहले चंडौस के लड़के का निकाह क्‍वार्सी की लड़की से हुआ था। शादी के बाद शुरू-शुरू में सब ठीक चला लेकिन फिर दंप‍ती में मनमुटाव और झगड़ा शुरू हो गया। दोनों एक-दूसरे की आदतों और रहन-सहन को लेकर संतुष्ट नहीं थे। इस बीच नौ महीने पहले दोनों का एक बेटा भी हुआ लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।

मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस के पास जा पहुंचा और फिर पुलिस और वूमेन प्रोटेक्‍शन सेल दंपति से मिलने पहुंची। यहां काउंसलर ने पति और पत्‍नी दोनों को समझाने की कोशिश की गई। इसी बीच पति, पत्‍नी के न नहाने की बात करते हुए उससे तलाक दिलाने की गुहार लगाने लगा। पति ने कहा कि वो अपनी पत्‍नी से इसलिए परेशान है कि वो रोज नहाती नहीं है। उसे उसके शरीर से बदबू आती है। वह अब अपनी पत्‍नी के साथ नहीं रहना चाहता। उधर, पत्‍नी की ओर से आरोप लगाया गया है कि बेबुनियाद बातों के आधार पर उसे परेशान किया जा रहा है।

LIVE TV