
लेंसकार्ट कंपनी के कथित ड्रेस कोड विवाद में बीजेपी माइनॉरिटी मोर्चा की नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई के एक शोरूम में ताबड़तोड़ एक्शन लिया।
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ नाजिया ने स्टोर में घुसकर स्टाफ से पूछताछ की और हिंदू कर्मचारियों के माथे पर तिलक लगवाया। साथ ही उन्हें कलावा बांधा गया और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए गए।
नाजिया ने फ्लोर मैनेजर मोहसिन खान से सवाल किया, “क्या इसलिए तिलक बंद किया गया क्योंकि आप मोहसिन खान हैं?” उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी हिंदू प्रतीकों पर रोक लगा रही है जबकि हिजाब की अनुमति दे रही है। नाजिया ने चेतावनी दी कि अगर मालिक माफी नहीं मांगता तो लेंसकार्ट का बहिष्कार किया जाएगा या सभी आउटलेट बंद करवा दिए जाएंगे।
क्या था विवाद?
एक पुराने कंपनी दस्तावेज में बिंदी, तिलक और कलावा पर रोक का जिक्र था, जबकि हिजाब और टरबन की अनुमति दी गई थी। इस दस्तावेज के वायरल होने के बाद कंपनी पर भेदभाव का आरोप लगा।
लेंसकार्ट के सीईओ पेयुष बंसल ने माफी मांगते हुए कहा कि यह दस्तावेज पुराना और गलत था। कंपनी ने नया स्टाइल गाइड जारी कर दिया है, जिसमें बिंदी, तिलक, सिंदूर, मंगलसूत्र, हिजाब, टरबन आदि सभी धार्मिक प्रतीकों की अनुमति है।



