अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही एक और निर्भया, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड

मुंबई में एक 30 साल की युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी हुई है। यहां के साकीनाका इलाके में युवती का दरिंदो ने पहले रेप किया फिर उसके प्राइवेट पार्ट मेंं रॉड डाल दी। इस बर्बरता से युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, इस घटना में अभी तक सिर्फ एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के होश में आने के बाद ही उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

Mumbai: 30-year-old woman raped, brutalised, one arrested so far
सांकेतिक फोटो

मामला साकीनाका इलाके का है। जहां एक टेंपो के अंदर 30 वर्षीय युवती के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसपर हमला किया गया। यह घटना साल 2012 में हुए ‘निर्भया’ कांड की याद दिलाती है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई। वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं। वहीं, कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

रेप पीड़िता को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता महिला का ऑपरेशन किया गया है। लेकिन उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला जब तक स्टेबल नहीं होती, तब तक दूसरे अस्पताल में शिफ्ट नहीं कर सकते।

LIVE TV