मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा, बंटवारे की विभीषिका को याद रखने की जरूरत

भारतीय जनता पार्टी व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने  भारतीय बौद्ध द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता का सुख भोगने वाले दल सिर्फ धर्मनिरपेक्षतावाद को अपना सियासी सुविधा का साधन बनाकर बांटो और राज करो का रास्ता अपनाते हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इन सभी साजिशों के बाद भी हमारी संस्कृति, संस्कार व संविधान में एकता में अनेकता की डोर कमजोर नहीं हुई। सत्ता का सुख भोगने वाले रुढ़ीवादी दल भारत के विकास को नहीं रोक पाई। हमारा देश विभिन्न धर्मो और रीति रिवाजो का देश हैं, हमारी एकता की ताकत ने देश को समृद्धि के रास्ते पर ला खड़ा कर दिया हैं। भारत और पाकिस्तान के बटंवारे को लेकर कहा की हमें याद रखने की जरुरत हैं की  इसका जिम्मेदार कौन हैं हमे ये याद रखने की जरुरत हैं कि अपने राजनीति स्वार्थ के लिए भारत के हितों की  बलि देने की साजिश की थी।

इस दौरान नकवी ने भगवान बुद्ध का नाम लेकर कहा कि आज भी उनकी आध्यात्मिक मानवतावाद औऱ कर्म प्रधान जीवन का संदेश आज भी मानवता के लिए सशक्त सीख हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में विभिन्न भाषाएं, धर्म, व जीवन शैलियां होने के बाद भी भारत ने अपनी संस्कृति को कायम रखा हैं।  पीएम मोदी के बारे में कहा कि गत सात वर्षो मे उन्होंने  संवैधानिक मूल्यों के समावेश  को बरकरार रखा हैं। उन्होंने भारत के हर वर्गो का सम्मान व सशक्त बनाने में हर संभव प्रयास किया हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय बौद्ध संघ के अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल और शिक्षा, समाज, संस्कृति, स्वास्थ्य तथा अन्य वर्गों के कई अन्य धार्मिक नेता भी इस मौके पर उपस्थित रहे.

LIVE TV