कानपुर में मकान की छत ढहने से मां व दो बच्चों की मौत, पिता की हालत गंभीर

कानपुर में गुरुवार की सुबह बाद हादसा हुआ। बेकनगंज थाना क्षेत्र के रिज़वी रोड पर एक पुराने मकान की छत ढह गई। मलबे में परिवार के चार लोग दाब गए, जिसमे 35 साल की रुखसाना और उनकी 7 साल की बेटी शिफा और 4 साल का बेटा नोमान की मौत हो गई हैं, जबकि मृतक महिला का पति गंभीर रूप से जख्मी है।

घटना के वक्त घर में 20 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पहुंचे गए और घायल युवक को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाकी सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। सभी सुरक्षित हैं। पूरे घर को पुलिस ने खाली करा लिया है।

बेकनगंज के रजबी रोड पर हाजी अगनू वाली मस्जिद के पास हाते में करीब 70 साल पुराना जर्जर तीन मंजिला मकान था। छत से लगातार सीमेंट व अन्य मटेरियल गिर रहे थे। बीते दिनों बारिश के बाद छत काफी कमजोर हो चुकी थी। इस मकान के एक हिस्से में मजदूर मो. शमी उर्फ राजू का परिवार रह रहा था। भूतल पर शमी अपनी पत्नी शहाना परवीन, आठ वर्ष की बेटी अल्शिफ़ा और तीन वर्षीय बेटे नोमान के साथ रह रहे थे। पहली मंजिल पर उनके भाई मो. रफी व बहन रूषी थे। पूरा परिवार बुधवार की रात मकान में सो रहा था।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। रेस्क्यू में जुटे फायर ब्रिगेड के कॉन्स्टेबल दीपेंद्र सिंह यादव भी घायल हो गए। उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अभी दीपेंद्र की हालत स्थिर बताई जा रही है।

LIVE TV