पुरानी रंजिश में जमकर हुआ बवाल, 8 माह की गर्भवती का दबंगों ने किया ऐसा हाल

अमरोहा: गजरौला में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष एक बार फिर से सामने आ गए। पथराव होने पर भगदड़ मच गई। इस बीच हमलावरों ने 8 माह की गर्भवती और साथी को पीट-पीटकर घायल कर दिया। इस घटना को लेकर तहरीर दी गई है। हादसे में घायल सास-बहू को मेडिकल के लिए भी भेजा गया है।


घटना ख्यालीपुर से सामने आई है। यहां सोमपाल और ललित पक्ष के बीच रंजिश काफी समय से चली आ रही थी। बताया गया कि गुरुवार की देर रात को दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने के बाद पथराव शुरू हुआ और ललित के लोगों के द्वारा घर में घुसकर आठ माह की गर्भवती सोनी और मां रामवती की पिटाई की गई। इस बीच लोगों के बीच डर का माहौल भी देखा गया। गांव में काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी वहां पर जुटी हुई नजर आई।


विवाद शांत होने के बाद सास-बहू को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में पल रही बच्चे को फिलहाल कोई दिक्कत नहीं हुई है। मामले में जांच जारी है।

LIVE TV