MLA अदिति सिंह के घर बजी शहनाई, पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार में हुई बहन की शादी

दिवंगत पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की दूसरी बेटी देवांशी सिंह भी शादी के बंधन में बंध गई हैं। देवांशी का विवाह भी राजनैतिक घराने में हुआ है। वह पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास के घर की बहू बनीं है।

देवांशी ने लखनऊ के पूर्व मेयर व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अखिलेश दास के बेटे विराज दास संग सात फेरे लिए हैं। वहीं इस नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने कई राजनेता पहुंचे।

अखिलेश दास बसपा के जाने-माने नेता थे, जोकि मायावती के सबसे करीबी लोगों में शामिल थे। मौजूदा समय में देवांशी बीडीसी सदस्य हैं और धुन्नी सिंह फाउंडेशन नाम से एनजीओ चलाकर गरीब, असहायों की मदद कर रही हैं।

उनकी मां वैशाली सिंह अमावां से ब्लाक प्रमुख हैं। देवांशी की पढ़ाई भी अमेरिका में हुई है। वह भी अपनी बहन अदिति की तरह रायबरेली आने के बाद सामाजिक कार्यों में रुचि लेने लगीं। राजनीतिक घराने में विवाह होने के बाद उनकी भी राजनीति में आने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

LIVE TV