Mission Mangal: मंगल ग्रह पर उतर पर्सेवरेंस रोवर ने भेजी अपनी पहली सेल्फी, NASA ने साझा की तस्वीर

NASA के पर्सेवरेंस रोवर ने बीते दिन यानी गुरुवार को मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है। जानकारी के अनुसार नासा द्वारा भेजे गए  पर्सेवेरेंस रोवर ने जेजेरो नामक एक 820 फुट गहरे क्रेटर पर लैंडिंग की है। लैंडिंग के साथ रोवर ने वहां से अपनी पहली सेल्फी दुनिया के सामने साझा की। इस सफल लैंडिंग से नासा का प्रयास मंगल ग्रह तक मनुष्यों को पहुंचाने की है।

मंगल ग्रह पर  पर्सेवरेंस रोवर के पहुंचने से पहले नासा के कई वैज्ञानिकों ने चिंता जताई थी लेकिन इस खास मिशन का नेतृत्व कर रही भारतीय मूल की रहने वाली स्वाति मोहन ने जब जेरो क्रेटर पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की पुष्टि करी तब उन सभी की चिंता उत्साह में तबदील हो गई।

इस मिशन के सफल हो जाने से नासा के हाथ एक बड़ी उपलब्धी लगी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मिशन के बाद से मनुष्यों का भी मंगल ग्रह पर जाना आसान हो जाएगा।

LIVE TV