भगवान कृष्ण के चमत्कारी मंत्रों का करें जाप, जीवन में मिलेगी सफलता

भगवान कृष्णभगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता प्रसिद्ध है। उन्होंने अपने मित्र के आर्थिक अभाव दूर कर दिए थे। जिस पर श्रीकृष्ण की कृपा हो जाती है, उसके दुख व संकट स्वत: दूर हो जाते हैं। श्रीकृष्ण के अनेक मंत्र हैं, जो शीघ्र सिद्धि देते हैं। जानिए ऐसे ही चमत्कारी मंत्रों के बारे में, जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत।

कृं कृष्णाय नम:

यह मंत्र आर्थिक संकट दूर करने में बहुत लाभदायक है। इससे कारोबार अथवा रोजगार के मार्ग में आने वाले विघ्न दूर होते हैं।

ऊं श्रीं नम: श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा

इसे भगवान का सप्ताक्षर सिद्ध मंत्र कहा जाता है। इसके जाप से मन की शुभ इच्छाओं में आने वाली रुकावटें समाप्त हो जाती हैं।

गोकुल नाथाय नम:

परिवार में सुख, समृद्धि, शांति के लिए यह मंत्र बहुत चमत्कारी है। इसका विधिपूर्वक जाप करने से परिवार के दुख दूर होते हैं।

ऊं नमो भगवते नन्दपुत्राय आनन्दवपुषे गोपीजनवल्लभाय स्वाहा

संतान सुख एवं उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए यह मंत्र लाभदायक है। इसका जाप करने से संतान संबंधी बाधा दूर होती है।

ऊं कृष्ण कृष्ण महाकृष्ण सर्वज्ञ त्वं प्रसीद मे। रमारमण विद्येश विद्यामाशु प्रयच्छ मे

वाणी की सुंदरता, मित्रता, विद्या, सद्बुद्धि, पराक्रम एवं यश प्राप्त करने के इच्छुक लोग इस मंत्र का जाप करें। उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी।

LIVE TV