मीका ने वीडियो शेयर कर दी सलाह, कहा- कानून सबके लिए समान

मुंबई:  गायक मीका सिंह ने अभिनेता सलमान खान का पक्ष लेते हुए कहा है कि देश में कानून सभी के लिए समान होना चाहिए। सलमान को वर्ष 1998 के काला हिरण शिकार मामले में दोषी पाए जाने के बाद पांच साल की सजा सुनाई गई है।

मीका सिंह

कई हिट गीत गा चुके मीका सिंह ने शुक्रवार को एक वीडियो क्लिप साझा किया जिसमें कुछ लोग मिलकर एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीट रहे हैं।

इसके साथ मीका ने लिखा, “मैं अपनी कानूनी प्रणाली का सम्मान करता हूं, लेकिन कानून सभी के लिए समान होना चाहिए। अगर सलमान खान को सेलिब्रिटी होते हुए सजा सुनाई जा सकती है, तो ऐसे लोग जो एक गरीब व्यक्ति पर हमला कर रहे हैं और अपने आपराधिक कृत्य का वीडियो बना रहे हैं उन्हें भी दंडित किया जाना चाहिए..(लेकिन) वे सुरक्षित हैं क्योंकि वे सलमान खान नहीं हैं।”

यह  भी पढ़ेंः बॉलीवुड के जंपिंग जैक का आज है जन्मदिन, 200 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

काले हिरण केस में सलमान खान को पांच साल की जेल और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। लेकिन अभी तक सलमान की बेल को लेकर कोई फैसला नहीं आया है। आज दोपहर तक पता चल जाएगा कि सलमान को बेल होगी या जेल।

 

LIVE TV