
मीका सिंह के स्वयंवर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आई आकांक्षा ने सभी लड़कियों को पछाड़ कर सिंगर का दिल जीत लिया है। सिंगर ने स्वयंवर के फिनाले में आकांक्षा के गले में माला डालकर उन्हें अपने लिए चुना है।

मशहूर सिंगर मीका सिंह को अपनी दुल्हनिया मिल गई है। मीका सिंह को काफी दिनों से अपने लिए एक ऐसी लड़की की तलाश में थे, जिसके साथ वो अपनी पूरी जिंदगी बिताने का सपना देंख रहे है। अब सिंगर को आंकाक्षा पुरी के रूप में अपनी दुल्हनिया मिल गई है। मीका सिंह के स्वयंवर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आई आकांक्षा ने सभी लड़कियों को पछाड़ कर सिंगर का दिल जीत लिया है। सिंगर ने स्वयंवर के फिनाले में आकांक्षा के गले में माला डालकर उन्हें अपने लिए चुना है।
मीका और आकांक्षा पुराने दोस्त है
बता दे कि आकांक्षा और मीका पिछले 13, 14 सालो से दोस्त हैं। दोनो ने अक्सर एक दुसरे के साथ फोटो शेयर की है। इतना ही नहीं दोनों के बीच दोस्ती भी ऐसी थी कि अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते थे। कई बार तो सोशल मीडिया पर ऐसी बातें भी उठीं कि मीका और आकांक्षा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को नहीं कबूला।

आकांक्षा पुरी का सिजलिंग लुक
इस दौरान आकांक्षा पुरी के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस पिंक शिमरी वन पीस में हद से ज्यादा बोल्ड लग रही थीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस की ये ड्रेस बैकलेस होने के साथ साथ आगे से भी पूरी खुली थी जिसमें वो काफी बोल्ड अंदाज में अपनी क्लीवेज फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही थीं। आकांक्षा ने अपने इस नाइट पार्टी लुक को लाऊड मेकअप के साथ और हाई हील्स के साथ पूरा किया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने हेयरस्टाइल के साथ भी काफी एक्सपेरिमेंट किया था। बात करें मीका सिंह और आकांक्षा पुरी के स्वयंवर की तो दोनों इस खास दिन एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट कर रहे थे। फैंस भी मीका और आकांक्षा की जोड़ी को देखकर मेड-फॉर-ईच-अदर का टैग दे रहे हैं।