
अमेरिकी सेना ने सोमवार को घोषणा की कि उसने 9 मार्च को ईरान के क़ुम प्रांत में स्थित टरबाइन इंजन उत्पादन संयंत्र पर हमला किया। यह प्लांट इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के हमलावर ड्रोन और विमान के लिए गैस टरबाइन इंजन और अन्य कंपोनेंट बनाता था।
CENTCOM ने X पर पोस्ट में लिखा, “क़ुम टरबाइन इंजन प्रोडक्शन प्लांट IRGC द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अटैक ड्रोन और विमान कंपोनेंट के लिए गैस टरबाइन इंजन बनाता था।” यह हमला अमेरिका-इजरायल के संयुक्त अभियान का हिस्सा माना जा रहा है, जो 28 फरवरी से ईरान के सैन्य ठिकानों पर चल रहा है।
हमले से ईरान की ड्रोन और मिसाइल क्षमता को और कमजोर करने का दावा किया जा रहा है। क़ुम प्रांत ईरान के परमाणु और सैन्य कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण केंद्र है। ईरान ने अभी तक इस हमले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है।



