
लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर करीब 200 झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलिंडर और रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर में ताबड़तोड़ धमाके होने लगे, जिससे पूरा इलाका अफरा-तफरी में आ गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। दूर-दूर तक काला धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दे रही थीं।
राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


