
जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के नन्दौर चौराहे पर एक नेपाली मूल की युवती के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने दुकान पर युवती के साथ अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़ित युवती ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। उसने आरोप लगाया कि आरोपी दबंग किस्म का है और राजनीतिक संरक्षण के कारण खुलेआम ऐसी घटनाएं करता है।
पुलिस कार्रवाई
बखिरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी, जो भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष का बेटा बताया जा रहा है, फिलहाल फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है।




