उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ के चिनहट में कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, 10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर

लखनऊ के चिनहट इलाके में हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में रविवार सुबह 8 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

आग इतनी तेज थी कि 1 किलोमीटर दूर से भी काला धुआं साफ दिखाई दे रहा था। आग पर काबू पा लिया गया है।

मुख्य बातें

  • घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
  • पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के घरों को खाली करा लिया।
  • आग के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button