प्रेमी जोड़े के लिए भगवान साबित हुई पुलिस, थाना परिसर में बजी शहनाई

रिपोर्ट- अहमद हसन

जौनपुर में प्रेमी जोड़े के लिए पुलिस भगवान साबित हुई। केराकत थाने की पुलिस ने थाना परिसर में स्थित मंदिर में प्रेमी जोड़े का विवाह करा के दो दिलों के साथ-साथ दो परिवार को भी एक करने का काम किया है।

पुलिस स्टेशन में शादी

दरअसल, मामला केराकत थाना क्षेत्र के मूर्खा गांव का है। जहाँ उक्त थाना क्षेत्र सुरुहूर पुर गांव निवासी प्रविन्द भारती पुत्र विश्राम भारती का अपने बगल के गांव मूर्खा में आना-जाना था। और इसी गांव की रहने वाली लड़की पूनम पुत्री सूबेदार से प्रेम हो गया। और दोनों एक दूसरे से मिलने-जुलने लगे।

लड़का-लड़की पिछले 5 सालों से एक दूसरे से प्यार कर रहे थे। जब परिजनों को इनके प्रेम प्रसंगों की जानकारी हुई, तो मामला थाने तक पहुँच गया। जहां पुलिस ने दोनों को बालिग पाते हुए दोनों परिवार के लोगों को समझा-बुझाकर सबकी मौजूदगी में दोनों का विवाह थाना परिसर में बने मंदिर में करा दिया।

शादी के बाद दोनों परिवार खुशी-खुशी अपने घर को चले गए। पुलिस द्वारा थाना परिसर में शादी कराने को लेकर लोगो मे हर्ष है।

यह भी पढ़ें:- हैवानियत की हदें पार… सोती बच्चियों को अगवा कर किया बलात्कार, नाबालिग को पिलाई थी शराब

इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक शहर ने बताया कि दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़का केराकत का रहने वाला है और लड़की मूर्खा गांव की रहने वाली है। लड़के की गांव में रिश्तेदारी है। जहाँ आते-जाते दोनो में प्रेम हो गया था।

यह भी पढ़ें:- दबंग ठेकेदार के कारनामों ने जनता को कर रखा है परेशान, एक लाइसेंस पर चला रहे दो दुकान

जब गांव वालों ने देख लिया, तो मामला थाना पहुंचा। दोनो शादी के लिए तैयार भी थे। पुलिस दोनों को बालिग पाते हुए कोर्ट मैरिज करा दिया। और थाने में ही जयमाल कर दिया।

देखें वीडियो:-

LIVE TV