1.5 लीटर कोल्ड ड्रिंक ने ली युवक जान, आप भी हो जाए सावधान

चीन से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। यहां हीटवेव के दौरान 10 मिनट में कथित तौर पर 1.5 लीटर कोल्ड ड्रिंक पीने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की उम्र 22 साल बताई जा रही है। इस मौत का दावा चीन के डॉक्टरों द्वारा किया गया है।

Cold Drink Side Effects : कोल्ड ड्रिंक्स के ये नुकसान जान लेंगे तो आज ही कर  लेंगे तौबा | Cold Drinks Side Effects Soft Sugar Soda Disadvantage To Human  Health Is Very

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, उस युवक ने गर्मी में खुद को ठंडा करने के लिए पूरी बोतल कोल्ड ड्रिक पी थी। वहीं इसके छह घंटे बाद उसे गंभीर पेट दर्द और सूजन की समस्या होने लगी। जिसके बाद उसे बीजिंग के चाओयांग अस्पताल लाया गया। उस वक्त युवक की हृदय गति भी बहुत तेज़ थी और ब्लड प्रेशर चिंताजनक रूप से निम्न स्तर पर पहुंच गया था। वो बहुत तेज़ी से सांस ले रहा था।

डॉक्टरों का कहना है कि उसे तेजी से कोल्ड ड्रिंक पी। जो शरीर में न्यूमेटोसिस का कारण बनता है। तुरंत ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीने की वजह से आदमी की आंतों में असामान्य गैस का निर्माण होता है। डॉक्टरों का मानना ​​​​है कि इससे युवक के सीने में ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी आई, जिससे हेपेटिक इस्किमिया (जिसे ‘लिवर शॉक’) हो गया, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गई।

LIVE TV