उत्तर प्रदेश

UP सरकार में प्रभारी मंत्रियों का बड़ा फेरबदल, कई अहम जिलों की जिम्मेदारी बदली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को प्रभारी मंत्रियों की सूची में बड़ा बदलाव किया है। कई पुराने मंत्रियों के जिलों को बदला गया है और नए मंत्रियों को महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को लखनऊ के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को प्रयागराज और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य प्रमुख जिम्मेदारियां:

  • सूर्य प्रताप शाही: अयोध्या-बस्ती
  • मनोज पांडेय: सीतापुर
  • एके शर्मा: जौनपुर-भदोही
  • भूपेंद्र चौधरी: आगरा-कासगंज
  • आशीष पटेल: गोंडा
  • जेपीएस राठौर: संभल-बरेली

इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button