उत्तराखंड

उत्तराखंड को बड़ी सौगात: शिवराज सिंह चौहान ने दिए 100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर समेत कई प्रोजेक्ट

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड में बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई बड़ी परियोजनाओं की घोषणा की। इनमें मुक्तेश्वर में 100 करोड़ रुपये की लागत से क्लीन प्लांट सेंटर शामिल है।

रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ करते हुए चौहान ने कहा कि उत्तराखंड कृषि और बागवानी में तेजी से प्रगति कर रहा है और जल्द ही इस क्षेत्र का प्रमुख हब बनेगा। उन्होंने राज्य को केंद्र की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर 46.32 करोड़ रुपये की 9 परियोजनाओं का उद्घाटन और 323.34 करोड़ रुपये की 32 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

मुख्य घोषणाएं:

  • अल्मोड़ा के चौबटिया में 15 करोड़ रुपये का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
  • न्यूजीलैंड के सहयोग से कीवी उत्पादन के लिए 15 करोड़ रुपये का विशेष प्लान
  • बड़े नर्सरी के लिए 4 करोड़ और छोटी नर्सरी के लिए 2 करोड़ रुपये की सहायता
  • जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए 65 करोड़ रुपये की बाड़बंदी
  • राज्यभर में ऑटोमैटिक मौसम स्टेशन लगाने के लिए 104 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वस्थ किसान, स्वस्थ मिट्टी और मजबूत कृषि व्यवस्था ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की नींव है।

Related Articles

Back to top button