उत्तर प्रदेशमेरठ

मेरठ में बड़ी ठगी: पुलिस कांस्टेबल की पत्नी ने महिलाओं से उड़ाए पौने दो करोड़, ब्यूटी पार्लर से बिछाया जाल

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है। मुरादाबाद में तैनात पुलिस कांस्टेबल हिमांशु तोमर की पत्नी रेनू तोमर ने ब्यूटी पार्लर के जरिए अमीर महिलाओं को मोटे ब्याज का लालच देकर 1.75 करोड़ रुपये की ठगी कर ली और फरार हो गई।

रेनू तोमर पल्लवपुरम इलाके में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। इसी के जरिए उसने इलाके की संभ्रांत महिलाओं का भरोसा जीता और उन्हें ऊंचे ब्याज की स्कीम बताकर लाखों रुपये जमा करवाए। ठगी की रकम उसने अपने और अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर ली। जब रकम पौने दो करोड़ के पार पहुंच गई, तो रेनू अचानक सब कुछ छोड़कर फरार हो गई।

पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी रेनू तोमर तथा ठगी की रकम की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button