देशशिक्षा

NTA पोर्टल में बड़ा साइबर सिक्योरिटी खुलासा, CBSE मार्किंग विवाद भी पहुंचा संसद

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। एक 16 वर्षीय साइबर सुरक्षा शोधकर्ता ने NTA के री-एग्जामिनेशन पोर्टल में गंभीर कमजोरियां होने का दावा किया है। शोधकर्ता के अनुसार, पोर्टल में अनधिकृत एक्सेस के जरिए हजारों ऑब्जर्वर, सेंटर कोऑर्डिनेटर और परीक्षा केंद्रों के नाम, ईमेल और फोन नंबर जैसे संवेदनशील डेटा लीक हो सकते थे।

इसके अलावा एडमिन डैशबोर्ड में डेटा एक्सपोर्ट, अपॉइंटमेंट लेटर जनरेट करने और रिकॉर्ड मैनेज करने जैसी सुविधाएं भी अनधिकृत रूप से इस्तेमाल की जा सकती थीं। दावों के बाद पोर्टल का लिंक 404 एरर दिखा रहा है, जिससे सवाल और बढ़ गए हैं। NTA की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इसके साथ ही CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद को अब संसदीय समिति जांचने वाली है। छात्रों की शिकायतों के बाद CBSE ने क्लास 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की विंडो खोल दी है, जिसकी अंतिम तिथि 6 जून है।

Related Articles

Back to top button