अनिल राजभर को मिली योगी सरकार 2.0 में जगह, कुछ ऐसा रहा है अब तक का सफर

(कोमल)

योगी सरकार 1.0 में पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग जन मंत्रालय के कैबिनेट मिनिस्टर रहे वाराणसी की शिवपुर विधानसभा के विधायक अनिल राजभर को एक बार फिर योगी सरकार-2.0 में मंत्री पद दिया गया है।

अनिल राजभर एक परिचय

अनिल राजभर का जन्म 05 फरवरी, 1973 को नवी नगर (मुम्बई) में हुआ था। अनिल राजभर मूलरूप से चंदौली जिले की सकलडीहा तहसील के रहने वाले हैं। उन्होंने सकलडीहा डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू किया था। उसके बाद वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। अनिल राजभर का विवाह 1997 में उषा राजभर से हुआ। उनके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

राजनीतिक सफर

बता दें कि अनिल राजभर राजनीतिक पृष्ठ भूमि से आते हैं। उनके पिता रामजीत राजभर भी भाजपा के टिकट पर धानापुर और चिरईगांव विधायक रहे थे। अनिल राजभर ने चंदौली के सकलडीहा पीजी कॉलेज से छात्रनेता के तौर पर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। 1994 में छात्रसंघ अध्यक्ष बने। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य चुने गए। 2003 में पिता के देहांत के बाद उपचुनाव लड़े, लेकिन चुनाव हार गये। इसके बाद से अनिल लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे और 2017 के चुनाव में शिवपुर से विधायक चुने गये। वह राज्य योजना आयोग के सलाहकार भी रहे हैं।

LIVE TV