शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, इंजीनियरिंग के साथ पढ़नी पड़ेगी रामायण, महाभारत, कांग्रेस ने की आलोचना

मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब से राज्य में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अब रामायण और महाभारत भी पढ़नी पड़ेगी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने इसका एलान करते कहा था कि इंजीनियरिंग के छात्रों के पाठ्यक्रम में रामायण, महाभारत और रामचरितमानस को शामिल किया जाएगा।

वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सरकार के इस फरमान की आलोचना करते हुए कहा है कि सरकार को शैक्षणिक संस्थानों में धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा दें चाहिए। हिंदी दिवस के मौके पर बात करते हुए राज्य के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि, “राज्य सरकार ने रामायण और महाभारत का उल्लेख किया है, लेकिन उन्हें कुरान, बाइबिल और गुरु ग्रंथ साहिब को भी पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए। सभी धर्मों को एक समान मानने वाला भारत देश धर्मनिरपेक्ष देश है, यह न केवल संविधान की रक्षा करेगा बल्कि सरकार की मंशा को भी स्पष्ट करेगा।”

LIVE TV