
बेटे की कुछ दिन पहले कैंसर से हुई मौत के बाद वह महिला दारोगा दर्द से उभर भी नहीं पाई थी पति ने दूसरी महिला के साथ संबंध बना लिए। यही नहीं पत्नी को धोखे में रखकर उसके खाते से 40 लाख रुपए भी निकाल लिए। महिला को शक उस दौरान हुआ जब उसका पति अक्सर बाहर रहने लगा। महिला ने होश संभाला तो ई-मेल के जरिए पति की लोकेशन निकाली और फिर इस राज से पर्दा उठ सका।

पति की लोकेशन निकालने पर पता लगा कि वह तो शहीद पथ स्थित एक होटल में है। जब महिला दारोगा वह पहुंची तो पति फालोअर की पत्नी के साथ कमरे में मिला। जिसके बाद पीड़िता ने महानगर थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। घटना को लेकर प्रभारी निरीक्षक महानगर प्रदीप सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस लाइन में रहने वाली महिला दारोगा लखनऊ में ही तैनात है। उसके सात साल के बेटे की कैंसर से मौत हो चुकी है। आरोप है कि पुलिस लाइन में रहने वाले फालोअर की पत्नी अक्सर घर आने के दौरान महिला दारोगा के पति से मिली। जिसके बाद पति और फालोअर की पत्नी में संबंध हो गए। पति की इन हरकतों के बारे में उसे कोई जानकारी ही नहीं थी। फालोअर की पत्नी ने मां की बीमारी का बहाना बनाते हुए डेढ़ लाख रुपए उधार लिए और फिर बहन की शादी में जाने का बहाना कर जेवरात भी पहनने को मांगे। बाद में यह कुछ भी वापस ही नहीं किया।
पति ने लिया ब्लैंक चेक
आरोप है कि पति 9 जुलाई को हरियाणा के करनाल जाने की बात कहकर निकला था। पूछने पर बताया कि वह जमीन का सौदा करने जा रहा है। इस पत पत्नी ने उसे खाते की ब्लैंक चेक साइन करके दे दिया। करनाल जाने के बाद वह वापस नहीं आया और काल कर बहाने बताने लगा। उसके द्वारा कभी दिल्ली तो कभी मध्य प्रदेश में होने की बात कही गयी।
5 दिन की पड़ताल फिर हुआ खुलासा
महिला दारोगा के अनुसार पति के दो माह तक न लौटने पर उसे शक हुआ। जिसके बाद उसने 5 दिन का अवकाश लेकर पड़ताल शुरु की। बैंक से पासबुक अपडेट करवाया तो खाते से 40 लाख रुपए निकालने की जानकारी हुई। बेटी मदद मदद से ई-मेल आईडी से लोकेशन निकाली तो पता लगा कि पति शहीद पथ स्थित वेदांता रेजीडेंसी में होटल के कमरे में है। वहां पता लगा कि दरोगा का पति और फॉलोअर की पत्नी वही रुके हुए हैं। पिता की हरकत सामने आने के बाद महिला दरोगा की बेटी की तबियत भी खराब हो गयी है जिसका इलाज निजी नर्सिंग होम में जारी है। वहीं महिला दरोगा ने महानगर थाने पहुंच घटना को लेकर केस दर्ज करवाया है।