भगवान विष्णु की पूजा का मिलेगा पूरा फल, करें इन मंत्रों का जाप

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन विष्णु जी की पूजा और व्रत रखा जाता है. आज जानिए उन विशेष मंत्रों के बारे में जिनका जाप पूजा के दौरान करने से विशेष कृपा मिलती है.

भगवान विष्णु

ऐसे प्रारंभ करें पूजा

विष्णु जी को नारायण भी कहा जाता है. इसीलिए उनकी पूजा का प्रारंभ ऊं नमो: नाराणाय, ऊं नमो: भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करते हुए करें. इस मंत्र के जाप से भगवान प्रसन्‍न होते हैं और शुद्ध मन से इसका पाठ करने से आपके मन से सभी कष्ट दूर होते हैं.

विष्णु गायत्री मंत्र

विष्णु गायत्री मंत्र का जाप भी करना शुभ माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार इसे महामंत्र माना जाता है. क्योंकि जगतजननी गायत्री की 24 देवशक्तियों में भगवान विष्णु एक हैं. इस मंत्र के स्मरण मात्र से ही सारी बाधाएं, दु:ख दूर हो जाते हैं.

विष्णु पूजा में स्नान के बाद पीले या केसरिया वस्त्र पहन कर विष्णु जी की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं. इसके बाद केसर चंदन, सुगंधित फूल, तुलसी की माला, पीताम्बरी वस्त्र, कलेवा और फल चढ़ाकर पूजा करें. अब धूप, दीप जलाकर पीले आसन पर बैठ तुलसी की माला से विष्णु गायत्री मंत्र की 1, 3, 5, 11 माला का पाठ करें. ऐसा करने पर यश, प्रतिष्ठा व उन्नति मिलती है.

इस प्रकार है मंत्र- ऊं नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

LIVE TV