लखनऊ विश्वविद्यालय में भगवान बुद्ध की प्रतिमा को केसरिया रंग से पेंट करने पर विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला

लखनऊ विश्वविद्यालय का कला और शिल्प महाविद्यालय अपना 111वां स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार से मनाने जा रहा है। इसी क्रम में चल रही तैयारियों के तहत मुख्यद्वार पर कंक्रीट से बनी भगवान बुद्ध की मूर्ति को कॉलेज में चल रही तैयारियों के काम के दौरान केसरिया रंग से रंग दिया गया।

मूर्ति पर बाद में चढ़ाया गया सफेद रंग

कॉलेज के प्राचार्य रतन कुमार ने कहा, एक मजदूर ने गलती से इसे भगवा रंग में रंग दिया। लेकिन जैसे ही मामला मेरे संज्ञान में आया, मैंने गलती को सुधार लिया और मूर्ति को सफेद रंग से रंग दिया गया। उन्होंने कहा कि हम मूर्ति को सुंदर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

इसे लेकर कलाकारों व कॉलेज के शिक्षकों ने नाराजगी दिखाई है। मामला सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया। आनन-फानन उसे दोबारा पहले की तरह सफेद रंग में रंगवाया गया।

LIVE TV