Lohri 2021: क्या आप जानते हैं दुल्ला भट्टी की कहानी? क्यों होता है लोहड़ी पर इसका जिक्र, जानिए सब कुछ

भारत के अलग-अलग प्रांतों में मकर संक्रांति के आसपास कई त्योहार मनाएं जाते हैं, उन्हीं में से एक लोहड़ी भी है। यह खासकर पंजाब और हरियाणा में मानाया जाता है। लोग इस त्योहार के आने का पूरे साल इंतजार करते हैं। लोहड़ी के बारे में कुछ ऐसी बाते हैं जिन्हें आप शायद नहीं जानते होंगे। जैसे की लोहड़ी के अवसर पर गाया जाने वाला दुल्ला भट्टी गीत। भले ही आप इस गीत को सुने होंगे लेकिन बहुत कम ही लोग इस गीत के गाए जाने का कारण जानते होंगे। यदि आप भी नहीं जानते इस गीत के गए जाने का कारण तो आज हम आपको बताएंगे।

दुल्ला भट्टी गीत के बिना अधूरी है लोहड़ी –

पंजाब में दुल्ला भट्टी से जुड़ी एक बहुत ही प्रचलित लोककथा है। इसका जिक्र लोहड़ी से जुड़े हर एक गीत में भी सुनने को मिलता है। कथाओं के अनुसार बादशाह अकबर के समय में दुल्ला भट्टी नाम का एक नौजवान पंजाब में रहा करता था। कहा जाता है कि एक बार कुछ अमीर व्यापारी कुछ समान के एवज में इलाके की लड़कियों का सौदा कर रहे थे। तभी दुल्ला भट्टी ने वहां पहुंच लड़कियों को व्यापारियों के चंगुल से आजाद कराया। जिसके बाद उसने इन लड़कियों की शादी हिन्दू लड़कों से बड़ी धूम-धाम के साथ करवाई। इस घटना के बाद से दुल्हा को भट्टी के नायक की उपाधि दी गई। इसलिए हर लोहड़ी पर उसी की याद में यह गीत दोहराया जाता है। वहीं माना जाता है कि जब तक दुल्ला भट्टी की कहानी न सुनी जाए तब तक यह त्योहार अधूरा ही रहता है।

LIVE TV