उत्तराखंड

सेंट्रल कमांड के GOC-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने CM धामी से की मुलाकात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने सचिवालय में शिष्टाचार भेंट की।

बैठक में सेना से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि ने बताया कि चंपावत स्थित CSD कैंटीन के विस्तार के लिए फंड जारी कर दिए गए हैं। साथ ही रुद्रप्रयाग में CSD कैंटीन का नया भवन भी बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने इन पहलों के लिए सेना अधिकारी का आभार व्यक्त किया।

आमंत्रण
लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि ने मुख्यमंत्री को लैंसडाउन स्थित गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर और रानीखेत स्थित कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर का दौरा करने का निमंत्रण दिया।

बैठक में उत्तराखंड सब एरिया के GOC मेजर जनरल संजीव खत्री भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button