
दूध तो सबके घर में आता है। बच्चे ही नहीं बड़ों को भी प्रतिदिन दूध पीने की सलाह दी जाती है। दूध पीने से हड्डियां मजबूत रहती हैं। कब्ज की शिकायत नहीं होती। इसके प्रयोग से त्वचा में निखार भी आता है। ये बहुत फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं फटा दूध भी बहुत काम का होता है। बच्चे सादा दूध पीने में बहुत नाटक करते हैं लेकिन इसी से बने शेक को बड़े शौक से पी जाते हैं। वैसे तो दूध से कई चीजें बनती हैं।

इसका अलग अलग तरह से इस्तेमाल होता है। चाय, कॉफी और खीर में तो इसका इस्तेमाल होता रहता है। किसी दिन अगर दूध जाने अंजाने में फट जाए, तो आप दुखी हो जाते हैं। आपको लगता है कि नुकसान हो गया। जब भी दूध फट ताजा तो आप उसे बेकार समझ कर फेंक देते हैं। अब आपको उदास होकर फटे दूध को फेकने की जरूरत नहीं। आज हम आपके लिए कुछ लजीज उपाय लाए हैं जिनसे आप फटे दूध का इस्तेमाल कर सकेंगे।

फटे दूध का इस्तेमाल
पनीर बनाएं
आमतौर पर लोग बाहर से पनीर खरीद कर लाते हैं। पनीर हमेशा दूध फाड़कर ही बनाई जाती है। अब जब भी दूध फट जाए तो उसे फेकें न और उससे बनी पनीर के मजे लें।

खोया बनाएं
दूध फट जाने के बाद उसमें खटास आए तो उसे एक बर्तन में गर्म करके उसका पानी सुखा दें। जब पानी सूख जाए तो उसमें चीनी मिला के पका लें। इससे आप खोया, बर्फी या पेड़े बना सेती हैं।

दही और छाछ बनाएं
फटे हुए दूध से आप दही भी बना सकते हैं। दही के साथ ही आप छांछ भी बना सकते हैं। जब दही तैयार हो जाए तो इसे अच्छेे से फेंटकर छांछ तैयार कर लें। छांछ में काला नमक और जीरा डालकर मजा लें।

सूप बनाएं
सूप बनाते समय इसका इस्तेमाल करने से स्वाद बढ़ जाता है। इससे सूप में सपॅफ्टनेस भी आती है।

उबले अंडे के साथ बनाएगा हेल्थ
उबले अंडे में इसे मिलाकर खाने से ये टेस्टी लगता है। इतना ही नहीं इससे शरीर में कैल्शिेयम और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पहुंचता है।

केक बनाएगा यम्मी
घर में केक बनाते समय इस दूध का बेकिंग में इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे केक का स्वाद और बढ़ जाता है और वो जल्दी।
