Kitchen Tips: दुनिया की सभी आइसक्रीम के आगे फेल है इसका टेस्ट, खाते ही हो जाएंगे फैन

केसर, पिस्‍ता और बादाम से बनी आइसक्रीम तो आपने बहुत खाई होगी लेकिन यह अनोखी आइसक्रीम शायद ही आपने कभी टेस्‍ट की होगी। आज हम आपको यह अनोखी दही आइसक्रीम बनाना सिखाएंगे। दही के लाभकारी गुणों के कारण इस आइसक्रीम को खाने के बाद आपको कभी यह नहीं सुनना पड़ेगा कि आइसक्रीम नुकसान करती है। दही आइसक्रीम गर्मी में आपके टेस्‍ट का ही नहीं सेहत का भी ख्‍याल रखेगी। आइए जानें इसकी रेसिपी –

सामग्री-

  • दही – 1/2 कप
  • चीनी – 1/4 कप
  • क्रीम – 1/2 कप
  • वनीला एसेन्स – 2 बूंद
  • काजू – 10 (बारीक कटे हुए)

दही आइसक्रीम बनाने की विधि-

  • मिक्‍सर में दही और चीनी डालकर अच्‍छे से फेंट लें। दही को मिक्‍सी में तबतक फेंटें जब तक चीनी उसमें अच्‍छे से घुल न जाए।
  • एक बर्तन में फेंटी हुई दही लिनाल कर रख लें। अब उसमें क्रीम और वनीला एसेंस डालकर अच्‍छे से मिक्‍स कर लें।
  • अच्‍छे से मिक्‍स करने के बाद इसमें बारीक कटे काजू के टुकड़े मिला लें।
  • इस पूरे मिश्रण को एयरटाइट आइसक्रीम कंटेनर में डालकर 5 से 6 घंटे तक फ्रीजर में जमने के लिए रख दें।
  • 5 से 6 घंटे के बाद दही से बनी अनोखी आइसक्रीम तैयार है।
  • आइसक्रीम को रोज शरबत से सजाकर सर्व करें। चिलचिलाती गर्मी में ठंडी, टेस्‍टी और सेहतमंद दही की आइसक्रीम का मजा लें।
LIVE TV