इस उमस भरी गर्मी में कोल्ड ड्रिंक और रंगीन शरबत पी कर अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। कोल्ड ड्रिंक और आइस क्रीम जुबान को तो अच्छे लग सकते है पर आपकी सेहत को ये बिल्कुल नहीं जचेंगे। ऐसे में आपकी सेहत और टेस्ट दोनों का ख्याल रखते हुए हम आपको फ्रूट क्रीम चाट बनाना सिखाएंगे। फ्रूट क्रीम चाट खाने में जितनी टेस्टी और यम्मी है उससे कहीं ज्यादा यह बनाने में आसान है। इसे खाने से आपकी सेहत को कोई नुकसान नहीं होगा उल्टा दिल को सुकून मिलेगा।

सामग्री –
- मलाई/क्रीम– डेढ़ कप
- शक्कर– 1/3 कप पिसी हुई)
- सेब– 1 (मीडियम साइज़ का)
- आम– 1 (पका हुआ, थोड़ा कड़ा)
- केला– 1 (मीडियम साइज़ का)
- संतरा– 1 (मीडियम साइज़ का)
- काले अंगूर – 100 ग्राम
- काजू– 6-7,
- किशमिश– 6-7
- रूह अफ्ज़ा– 02 छोटे चम्मच

फ्रूट क्रीम चाट बनाने की विधि-
- फ्रूट क्रीम चाट रेसिपी इन हिंदी के लिए सबसे पहले मलाई में शक्कर डाल कर अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद सभी फलों को धुल कर छील लें। फलों को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें।
- संतरा को भी छील कर उसकी फांकें अलग कर लें और हर फांक के ऊपर की लेयर हटाकर बीज निकाल दें।
- अंगूर को दो टुकड़ों में काट दें। इसके बाद काजू को महीन-महीन कतर लें और किशमिश के डंठल तोड़ कर हटा दें।
- अब कटे हुए फलों और मेवा को क्रीम में डाल कर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इसमें ऊपर से रूह अफ्ज़ा डालें और अच्छी तरह से मिला दें।
- फ्रूट क्रीम चाट तैयार है। इसे 2 घंटे तक फ्रिज में रख कर ठंडा कर लें। उमस भरी गर्मी में चिल्ड फ्रूट क्रीम चाट के मजे लें।