बाजार में आम खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, आसानी से होगी खट्टे-मीठे की पहचान

गर्मियों में चिलचिलाती धूप, गर्म हवाएं और लू की वजह से आम जनता का हाल बेहाल हो जाता है, लेकिन फिर भी कई लोग इस सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं| आम एक ऐसा फल है जो हर किसी को पसंद होता है। आम का सेवन शरीर को कई फायदे दिलाता है। लेकिन अगर आप बाजार से आम खरीदकर घर लाएं और ये गलती से खट्टे निकल आएं तो सारा मजा किरकिरा हो जाता है|

ऐसे में लोग अक्सर मीठे और खट्टे आंखों में फर्क नहीं कर पाते जिस कारण से उन्हें कई बार खट्टा आम हाथ लग जाता है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि जब भी आप आजकल बाजार में आम खरीदे तो मीठे आम का चयन आप कैसे कर सकते हैं। तो आइए इसके बारे में जानते हैं।

मीठे आम चुनने के आसान तरीके

  1. जब भी आप बाजार में मीठा आम खरीदने के इरादे से जाएं तो आपको आम के रंग और उसके छिलके पर ध्यान देना चाहिए। मीठे आम को पहचानने का सबसे आसान तरीका ये है कि आप इसे हलकी उंगली से दबाने पर ये धंस जाएं तो समझ लें की आम मीठा है| उसके छिलके पर एक भी दाग नहीं होगा| इस बात का ख्याल रखें कि वही आम खरीदे जिस के छिलके पर कोई दाग ना हो क्योंकि ऐसे आम मीठे होते है।
  2. आम को अपने नाक के पास ले जाएं. अगर सूंघने से किसी कार्बाइड या केमिकल की खुशबू आए तो समझ जाएं कि इसे रसायनों की मदद से पकाया गया है और नेचुरली ग्रो नहीं किए गए है|
  3. आम को उसकी डंडी वाली जगह के पास सूंघा जा सकता है, ऐसा करने पर अगर अच्छी खुशबू आए तो समझ जाएं कि आम मीठा और खाने लायक पक गया है|
  4. हमेशा गोलाकार दिखने वाले आम खरीदें| ये पतले और पिचके हुए आम से ज्यादा मीठे होते हैं|
  5. कुछ आमों की मिठास को खास तरीके से पहचाना जाता है जैसे अतोल्फो आम (Ataulfo Mangoes) पर अगर पूरी तरह पक जाएं तो सॉफ्ट और झुर्रीदार हो जाते हैं|
  6. फ्रांसिस आम (Francis Mangoes) अगर पक जाए तो हल्के हरे रंग का दिखने लगता है. और पूरी तरह बड़ा होने पर इसका कलर सुनहरा हो जाता है|
LIVE TV