Karwa Chauth 2021 : करवाचौथ पर बन रहा है विशेष योग, जानिए क्या रहेगा महत्व

-सुष्मिता सिंह यादव

करवाचौथ का व्रत(Karwa Chauth Vrat) आज 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। आज ही के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी  उम्र के लिए व्रत रखती है।

करवा का अर्थ और महत्व

करवा का अर्थ मिट्टी का बर्तन और चौथ का अर्थ चतुर्थी तिथि होता है। इस दिन सूर्योदय से पहले ही महिलाएं उठकर सरगी खाती हैं और इसके बाद पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, रात में पूजा के समय करवाचौथ(Karva Chauth) व्रत की कथा(Karva Chauth Vrat Katha) सुनने के बाद चांद देखकर व्रत खोलती है।इस दिन भगवान शिव, गणेश जी और कार्तिकेय के साथ गौरी की पूजा की जाती है।

मान्यता है कि इस व्रत को करने से जीवन में पति का साथ हमेशा बना रहता है। साथ ही, सौभाग्य की प्राप्ति और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इस बार करवाचौथ के दिन एक विशेष योग बन रहा है। ये मंगलकारी योग शुभ माना जाता है। कहा जा रहा है कि इस बार करवाचौथ के दिन रात 11 बजकर 35 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। ये योग मंगलदायक कार्यों में सफलता प्रदान करता है। वहीं, देर रात 1 बजकर 2 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। शुभ मुहूर्त में पूजन करने से व्रती महिलाओं की हर इच्छा पूरी होगी।

यह पर्व रिश्तों को मजबूत बनाने वाला होता है जिस कारण यह पति-पत्नी दोनों के लिए ख़ास महत्व रखता है। यही कारण है कि करवा चौथ वाले दिन पत्नी द्वारा अपने पति की लंबी आयु और उसकी सुख-समृद्धि के लिए की गई पूजा-अर्चना पति की जिंदगी में पत्नी की अहमियत को और भी ज्यादा बढ़ा देती है।

LIVE TV