कर्नाटक: येदियुरप्पा के निजी सहायक PA के 10 ठिकानों पर CBI ने मारा छापा कहा..
कर्नाटक के पूर्व मुंख्यमंत्री येदियुरप्पा परिवार से जुड़े लोगो पर CBI ने छापा मारा है गुरुवार के सुबह उनके लोगो के घर पर CBI ने छापा मारा हैं,जिनमें कई ठेकेदार शामिल हैं CBI अधिकारियो ने तड़के सुबह ही मुख्यमंत्री के करीबियो के घर पर धाबा बोला दिया। वहीं येदियुरप्पा के साथ रहे निजी सहायक PA उमेश के घर पर भी CBI ने छापा मारा हैं।

इनके ऊपर रिश्वत ले कर सिंचाई का ठेका देने का आरोप लगा हैं। आधिकारियों के मुताबिक उमेश के 10 ठिकानों पर CBI ने छापा मारा हैं। उमेश के येदिरेप्पा सरकार में निजी सहायक PA के रुप में कार्य करते थे। राजनीति में आने से पहले वह बस कंडक्टर का काम करते थे। बाद में बीजेपी के नेता अयानूर मंजूनाथ के संपर्क में आए जिसके बाद वह उन्होंने राजनीति में कदम रखा। बताया जाता हैं कि येदियुरप्पा के बेटे से काफी करीब बताए जाते हैं। शुरुआती दौर में वह शिमोगा के सांसद बीवाई राघवेंद्र के सहायक के रुप में काम किया। बाद में येदियूरप्पा के सरकार में वह निजी सहायक के रुप में काम करने लगे।
बताया जा रहा है कि उमेश ने इस दौरान सिंचाई के ठेके के लिए रिश्वत ली हैं जिसके बाद CBI ने उनके 10 ठिकानों पर छापा मारा हैं। PA रहते समय उन्होंने सिंचाई के ठेके आंध्र प्रदेश और तेलगांना के बड़े ठेकेदारो को रिश्वत लेकर दिए हैं। CBI ने कहा कि कावेरी सिंचाई निगम और कृष्णा सिंचाई निगम में ठेके रिश्वत लेकर दिए हैं। वहीं हैदराबाद में 10 ठिकानो पर CBI ने छापा मारा हैं।
खबरो के मुताबिक ये छापे मारी येदियूरप्पा को एक मैसेज देने के लिए किया गया हें, दरअसल कर्नाटक में येदियूरप्पा के मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद उनके परिवार ने मांग की थी कि उन्हे कोई उच्च पद दिया जाएं। लेकिन आईटी अधिकारियों ने इसे खारिज कर दिया और कहा कि यह नियमित छापेमारी हैं। वहीं विपक्ष लगातार इसकी सही तरीके से जांच की मांग कर रही हैं