हिरासत में हुई हत्याओं पर कपिल सिब्बल ने गृह मंत्री को घेरा, पूछे बड़े सवाल

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने आज पुलिस हिरासत में लोगों की हत्या पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया और पूछा कि क्या वह ऐसी घटनाओं से चिंतित हैं। घटना को लेकर विपक्षी दलों ने उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र पर निशाना साधा है।

मुख्तार अंसारी के सहयोगी संजीव माहेश्वरी जीवा की लखनऊ की एक अदालत परिसर में गोली मारकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद अमित शाह के लिए सिब्बल का सवाल आया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी और एक दो वर्षीय बच्ची घायल हो गयी थी। सिब्बल ने एक ट्वीट में कहा, “कैसे और क्यों: यूपी में पुलिस हिरासत में (2017-2022) 41 लोग मारे गए हैं। हाल ही में: जीवा की लखनऊ कोर्ट में पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अतीक और अशरफ की पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या कर दी गई।” टिल्लू ताजपुरिया को तिहाड़ में गोली मार दी गई। अमित जी आपको चिंता नहीं है?

बुधवार की घटना में, 24 वर्षीय विजय यादव के रूप में पहचाने जाने वाले कथित हमलावर को अदालत कक्ष के ठीक बाहर शाम करीब 4 बजे गोली चलने के तुरंत बाद पकड़ लिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हमलावर ने वकील के वेश में कपड़े पहने थे और करीब छह गोलियां चलाईं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे जीवा को सुनवाई के लिए अदालत लाए जाने पर हमलावर ने गोली चला दी। बुधवार की घटना को लेकर विपक्षी दलों ने उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र पर निशाना साधा है।

LIVE TV