देश में 5G तकनीक आने से रोकेंगी जूही चावला! सरकार को लिखा पत्र

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान को बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला ने खतरा बताया है। इसके लिए जूही ने महाराष्ट्र की फड़नवीस सरकार को पत्र भी लिखा है। उन्होंने पत्र में 5जी मोबाइल फोन के रेडिएशन से लोगों को गंभीर परेशानियां होने की बात कही है। भारत में 5G तकनीक…

भारत में 5G

बता दें कि जूही इनदिनों पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए ‘सिटिजंस फॉर टुमौरो’ के नाम से एक जागरूकता अभियान चला रहीं है। इस वजह से उन्होंने मुख्यमंत्री फड़नवीस को चिट्ठी लिख कर 5जी  तकनीक से होने वाले नुकसानों को समझाया है।

यह भी पढ़ें :-राहुल को मिला किसानों का साथ, कर्नाटक पहुंचते ही मुश्किल में घिरे अमित शाह

उन्होंने लिखा केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया का लक्ष्य हासिल करने के लिए आंख मूंद कर 5जी मोबाइल तकनीक का इस्तेमाल करने की छूट दे रही है। लेकिन सरकार मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले इसके खतरनाक असर को नजरअंदाज क्यों कर रही है।

उन्होंने लिखा कि लोगों के स्वास्थ्य पर रेडियो फ्रीक्वेंसी रेडिएशन के खतरनाक प्रभाव को आंके बिना सरकार इस तकनीक को कैसे लागू कर सकती है?

यह भी पढ़ें :-अयोध्या नहीं अब पाकिस्तान में बनेगा राम मंदिर, भाजपा मंत्री ने ठोंका दावा!

साथ ही जूही ने जानेमाने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों एवं प्रोफेसरों द्वारा दिए गए रेडियो फ्रीक्वेंसी रेडिएशन के दुष्प्रभावों का उल्लेख भी किया। इसमें उन्होंने बताया कि इसके कई सारे खतरनाक साईडिफेक्ट इंसानी शरीर पर हो सकते हैं।

LIVE TV