देशशिक्षा

JEE Advanced 2026 Result: IIT दिल्ली जोन का जलवा, शुभम कुमार बने AIR-1

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस बार कुल 56,880 छात्र-छात्राएं क्वालिफाई हुए, जिनमें 10,107 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

IIT दिल्ली जोन ने इस साल एकछत्र दबदबा दिखाया। शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर देश भर में पहला स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में भी दिल्ली जोन की आरोही देशपांडे ने बाजी मारी और CRL 77 रैंक हासिल की।

टॉप-3 में सभी तीनों छात्र IIT दिल्ली जोन से ही हैं। शुभम कुमार (330 अंक) के बाद कबीर छिल्लर (329 अंक) दूसरे और जतिन चाहर (319 अंक) तीसरे स्थान पर रहे। अब IIT संस्थानों में काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button