Janmashtami 2020 : जन्माष्टमी के दिन जरूर करें पूजा में यह बदलाव, मिलेगा मनचाहा वरदान
जन्माष्टमी का त्योहार नजदीक आने के साथ ही घरों में इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की भक्तिभाव और विधि विधान से पूजा की जाती है। कृष्ण जी के भक्त पूरे साल इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं और आशीर्वाद पाने के लिए उपवास रखते हैं एवं पूरी श्रद्धा से पूजा करते हैं। हालांकि कुछ खास उपाय हैं जिनसे भगवान को प्रसन्न किया जा सकता है।

मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से भगवान कृष्ण सभी बिगड़े काम बना देते हैं। शास्त्रों के अनुसार जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में पान का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि पान के पत्ते को पूजा में शामिल करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ज्योतिष के अनुसार इस दिन ताजा पान के पत्ते को लेकिन उसमें ‘ऊं वासुदेवाय नमः’ लिखकर श्रीकृष्ण को अर्पित कर दें। ऐसा करने विशेष फलदायी होगा।

जन्माष्टमी के दिन तुलसी पूजा का भी विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार तुलसी भगवान कृष्ण को प्रिय है। ऐसे में पूजन के समय तुलसी पूजन भी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन तुलसी के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। इसी के साथ इस दिन 11 बार परिक्रमा लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।