Jammu Kashmir: नागरिकों की हत्या पर महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर में हो रहे आम नागरिक की मौत का जिम्मेदार बीजेपी पार्टी को बताया हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के  गलत निर्णय के कारण, जम्मू कश्मीर मे आम नागरिको की हत्या हो रही हैं। शुक्रवार को मेहबूबा मुफ्ती, आतंकियो की शिकार हुई, स्कूल की प्रधानाध्यापक सुपिन्दर के परिवार  से मिली और अपनी सहानुभूति जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस घटना का जिम्मेदार केंद्र सरकार है। भारत सरकार के गलत फैसले के कारण कश्मीर में बिगड़ते जा रहे हैं हालात।

बता दे कि शहर के सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापक और एक टीचर को कुछ अज्ञात बंदूकदारियो ने गोली मार के हत्या  कर दी थी। जिसके बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल हैं। पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 5 अगस्त 2019 को  अनुच्छेद 370 को हटा दिया था जिसके बाद कश्मीर में लगातार हालात बिगड़ते जा रहें, आतंकि गतिविधिया ज्यादा हो रही हैं। और आम जनता को  इसका सामना करन पड़ रहा हैं।

आए दिन आतंकवादी आम नागरिको को निशाना बना रहे हैं। मीडिया से बात करते वक्त उन्होंने पीड़ित परिवार से सहानूभति व्यक्त की। महबूब ने कहा पुलिस सुरक्षा बलो ने आतंकियो की हर घुसपैठ को रोका हैं। जिससे आतंकी  घुसपैठ के नए तरिके खोज रहे हैं। हथियारों की तस्करी के लिए वह स्थानीय नागरिक को चुन रहे हैं। सुरक्षा बलों के कारण आतंकी अब कश्मीर के लोकल लोगो की खोज कर, आतंकी गतिविधियो को अंजाम दें रहें। पीडीपी की प्रमुख ने सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक के मौत के बाद कहा कि उनके दो बच्चे हैं वो कहा जाएगे। बता दें कि इस साल आतंकियों ने 23 आम नागरिकों की हत्या कर दी हैं। वहीं 5 अक्टूबर को आतंकवादियों ने 18 मुस्लिम नागरिकों की हत्या कर दी थी।

 

 

LIVE TV