बीमारी से जूझ रहे इरफान बायोपिक से करेंगे कमबैक, दोस्‍त ने किया कंफर्म

मुंबई। इरफान खान के फैंस उनकी बीमारी की खबर सामने आने के बाद से बेहद दुखी हैं। उनके फैंस को इस बात के सामने आने से गहरा झटका लगा था। मार्च में अपनी बीमारी की जानकारी देने के बाद इरफान लंदन के लिए रवाना हो गए थे। उसके बाद से उनकी सेहत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। महीनों बाद जब उनसे जुड़ी खबर सामने आई है तो अपने साथ में कुछ खुशियां भी लाई है।

इरफान खान के फैंस

इरफान के करीबी दोस्‍त और बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्‍टर शूजित सरकार ने उनके कमबैक की जानकारी दी है। शूजित ने इस खबर की पुष्टि करते हुए एक इंटरव्‍यू में बताया कि इरफान की तबियत में काफी सुधार आ रहा है।

तबीयत सुधरने के साथ ही उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का भी खुलासा हो गया है। शूजित ने बताया कि इरफान एक बायोपिक से कमबैक करने वाले हैं। वह उधम सिंह की बायोपिक में लीड रोल में नजर आएंगे।

इरफान की आखिरी रिलीज ‘ब्‍लैकमेल’ थी। इसके अलावा जल्‍द ही उनकी एक और फिल्‍म कारवां रिलीज होने वाली है जिसका पोस्‍टर उन्‍होंने खुद ट्वीट किया था।

यह भी पढ़ें:एक और किरदार के लुक से उठा पर्दा, दिखा ‘संजू’ का सबसे खास रिश्‍ता  

बता दें, वह न्‍यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से पीडि़त हैं। इसका इलाज वह विदेश में करवा रहे हैं।

 

LIVE TV