विदेश

ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी bases पर किया हमला, US Fifth Fleet को बनाया निशाना

ईरान ने बुधवार को कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। ईरानी सेना ने इसे क़ेश्म द्वीप पर अमेरिकी हमले, टेलीकॉम एंटीना और एक ईरानी ऑयल टैंकर पर हमले का बदला बताया।

ईरान ने दावा किया कि उसने अमेरिकी Fifth Fleet और एक एयर बेस को निशाना बनाया। कुवैत की सेना ने बताया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन मिसाइलों और ड्रोन को सफलतापूर्वक रोका। इलाके में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। कुवैत ने लोगों को मलबे से दूर रहने की चेतावनी दी है।

ईरान ने पहले ही चेतावनी दी थी कि किसी भी आक्रामक कार्रवाई का “अधिक गंभीर” जवाब दिया जाएगा। इस हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

Related Articles

Back to top button