IPL 2021 : बोल्ट, नीशम और एडम मिल्ने पहुंचे चेन्नई, अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए दिखाएंगे कमाल

9 अप्रैल को आईपीएल का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अभ्यास में खूब पशीना निकाल रही हैं कॉफी तगड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है दोनों टीमों के बीच में  मुंबई के सभी खिलाड़ी अब चेन्नई पहुंच चुकें है।

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ट्रेंट बोल्ट, जिमी नीशम और एडम मिल्ने आईपीएल 2021 में शामिल होने के लिए चेन्नई पहुंच गए। ये तीनों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की टीम के हिस्सा है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस इन दिनों चेन्नई में है और जमकर प्रैक्टिस कर रही है।

वहीं मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर कहा, न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेलने वाले अब आईपीएल खेलने के लिए तैयार, बोल्ट, नीशन और मिल्ने आपका बहुत-बहुत स्वागत है। चेन्नई पहुंचे इन खिलाड़ियों को नियमों के तहत एक सप्ताह तक क्वारंटीन में रखा गया है।

मुंबई इंडियंस के खतरनाक तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पिछले साल शानदार फॉर्म में थे। बीते साल उन्होंने आईपीएल बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 25 विकेट अपने नाम किये थे। इस दौरान बोल्ट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 रन देकर 4 विकेट था। रोहित को एक बार फिर बोल्ट के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी

LIVE TV