पाकिस्तान ने 68 भारतीय मछुआरों को दी रिहाई, वाघा बॉर्डर से हुई भारत वापसी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सद्भावना के रूप में रविवार को 68 भारतीय मछुआरों को रिहा किया। खबर के अनुसार, भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान के जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची की एक जेल से रिहा कर दिया गया।
उन्हें सोमवार को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।
डोकलम विवाद के बाद भारत-चीन सीमा पर तिब्बती चरवाहों की तैनाती, जिनपिंग की नई चाल!
सिंध प्रांत के एक अधिकारी ने मीडिया से कहा कि अधिकारियों को इस्लामाबाद स्थित गृह मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद मछुआरों को रिहा किया गया।
पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से एक-दूसरे देशों के उन मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं, जो मछली पकड़ने के लिए जल सीमा पार कर जाते हैं। दोनों देशों में समुद्री सीमा को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है।
कैनेडी हत्याकांड : ट्रंप ने किया सभी दस्तावेज जारी करने का वादा
पाकिस्तान ने इस वर्ष जुलाई में 78 भारतीय मछुआरों के एक समूह को रिहा किया था।