भारत ब्रिटेन ने खत्म की 10 दिन की क्वॉरेंटाइन, हवाई यात्रा के लिए दी इन लोगों को मंजूरी

कुछ दिनों पहले ब्रिटिश सरकार ने भारत से आने वाले लोगों के लिए कोविड की गाइडलाइस जारी की थी जिसमें ब्रिटिश सरकार द्वारा कहा गया था कि जो लोग भारत से ब्रिटिश आएगे उन्हें 10 दिनों  के लिए क्वांरटाइन होना पड़ेगा। जिसके बाद भारत ने ब्रिटिश से आने वाले लोगों को भी 10 दिन का क्वारंटाइन होना का आदेश दें दिया था।

इस आदेश के बाद आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना  करना पड़ रहा था लेकिन अब खबर आई हैं कि इस आदेश को खत्म कर दिया गया हैं। अब यात्रियों को ना तो भारत में  क्वांरटाइन की जरुत हैं ना ही ब्रिटिश में,वहीं भारत में ब्रिटिश के उच्चायुक्त, एलेक्स एलिस ने शनिवार को कहा कि कोविशील्ड पर यूके और भारत के इस निर्णय से किसी भी यात्री को अब कोई दिक्कत नहीं होगी।

आगे कहा कि यूके लोगों भारत आने के लिए बेताब हैं। साथ ही बताया कि इस कदम से भारत और यूके के  दोनों लोगों के लिए यात्रा आसान हो जाएगां, जिससे दोनों देशों के बीच आवागमन को बढ़ावा मिलेगा और व्यापारियो को हो रही दिक्कते भी कम हो जाएंगी। बता दें कि क्वारनटाइन के चलते सभी यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही थी। जिसके बाद दोनों देशों ने क्वारनटाइन को खत्म करने का फ़ैसला लिया।

LIVE TV