देशबड़ी खबर

भारत ने हार्मुज में टैंकर हमले के बाद ईरानी डिप्लोमैट को किया तलब, हमें में एक भारतीय नाविक की हुई थी मौत

ईरान पर आरोप है कि उसने ओमान के जल क्षेत्र में स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के दक्षिणी मार्ग में दो यूएई टैंकरों — मोम्बासा और अल बहियाह — पर क्रूज मिसाइलें दागीं। इस हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हुए, जिनमें छह भारतीय और दो यूक्रेनी शामिल हैं। घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने हमले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का “स्पष्ट उल्लंघन” बताया। दोनों टैंकरों में आग लग गई थी, जिसे बाद में काबू किया गया।

भारत ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ईरान के डिप्लोमैट को विदेश मंत्रालय में तलब किया है।

Related Articles

Back to top button