भारत ने संयुक्त राष्ट्र से कर दी ऐसी मांग जिससे पूरी दुनिया में होगा हिंदी का बोलबाला

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के तहत, भारत ने विश्व निकाय से इसके मुख्यालयों में आगंतुकों के भ्रमण को हिंदी भाषा में आयोजित करने की अपनी मांग दोहराई है।

हिंदी भाषा

भारतीय दूतावास में एक मंत्री दीपक मिश्रा ने कहा कि न्यूयार्क आने वाले भारतीयों के बीच यहां का भ्रमण काफी लोकप्रिय है।

मिश्रा ने यहां शुक्रवार को विशेष राजनीतिक मामलों के साथ महासभा द्वारा सूचना मामलों पर हुई बैठक में इस बाबत आग्रह किया।

उन्होंने कहा, “न्यूयार्क में भारतीय पर्यटकों के लिए निर्देशित भ्रमण काफी लोकप्रिय है, इसपर पिछले वर्ष हमारे प्रतिनिधियों ने रोशनी डाली थी। हम पर्यटकों को भारत की आधिकारिक भाषा हिंदी बोलने वाले गाइड मुहैया कराने का आग्रह करते हैं।”

संयुक्त राष्ट्र अब छह आधिकारिक भाषाओं अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी, स्पेनिश में भ्रमण करवाता है। इसके अलावा जर्मन, इटली, जापानी, कोरियन और पुर्तगीज भाषा में भी भ्रमण करवाया जाता है।

यह भी पढ़ेंः- अफगानिस्तान में संसदीय चुनाव के लिए मतदान जारी

यह भ्रमण 45 मिनट से एक घंटे के बीच चलता है और व्यस्कों को इसके लिए 22 डॉलर और छात्रों व बुजुर्गो को इसके लिए 15 डॉलर चुकाना पड़ता है।

सुरक्षा परिषद, महासभा चैंबर और आगंतुक प्रदर्शनी के अलावा आगंतुकों को पर्यटक गाइड संयुक्त राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण मुद्दे जैसे निरस्त्रीकरण, शांति व सुरक्षा, मानवाधिकार और सतत विकास के बारे में भी बताते हैं।

मिश्रा ने इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र से सेना के क्षेत्र में योगदान देने वाले देशों के ‘प्रमुख भाषाओं’ में इसके पीसकीपिंग वेबसाइट को प्रकाशित करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ेंः- ब्रिटेन में किशोरियों के यौन उत्पीड़न में 22 को जेल

संयुक्त राष्ट्र ने जुलाई में हिंदी भाषा के लिए एक ट्विटर फीड लांच कर अपने सोशल मीडिया विस्तार में इस भाषा को शामिल किया था।

पिछले माह, संयुक्त राष्ट्र ने न्यूयार्क स्थित अपने मुख्यालय के लिए हिंदी लोक सूचना अधिकारी के पद का विज्ञापन भी जारी किया था।

LIVE TV