भारत-चीन सीमा विवाद: ग्लोबल टाइम्स ने लिखा,भारत युद्ध करना चाहता है तो कर ले उसको निश्चित ही हार मिलेगी

भारत और चीन के बीच आए दिन सीमाओं को लेकर विवाद देखने को मिलता हैं। जिसके कारण दोनो देशों के बीच तनावपूर्ण स्थित बनी रहती हैं। वहीं ग्लोबल टाइम्स ने अपने खबर में लिखा हैं कि भारत को एक चीज अच्छी तरह से समझ लेनी चाहिए कि भारत युध्द करना चाहता हैं तो कर ले उसे इस युद्ध में निश्चित ही हार मिलेगी।

आगे लिखा कि किसी भी तरह का दबाव व पैंतरेबाजी चीन नजरअंदाज नहीं करेगा। पिछले साल के जून में लद्दाख की गलवान घाटी में एलएसी पर हुई हिंसक भिड़ंत के बाद भारत-चीन के रिश्त तनावपूर्ण हो गए थे। इस विवाद को लेकर कई दौर की बैठक भी हो चुकी हैं। लेकिन कोई परिणाम निकल कर नहीं आया हैं। कुछ ही दिन पहले 13वें  दौर की  सीनियर सैन्य कमांडर की बैठक हुई थी जिसका कोई नतीजा नहीं निकला था।

वहीं भारत ने इस बातचीत के बाद चीन को सलाह दी थी की वह सीमाओं को लेकर तनाव पूर्ण स्थिति ना बनाएं। जिसके बाद चीन ने अपने बयान में कहा था कि भारत स्थिति का गलत आकलन कर रहा हैं। वहीं चीन के प्रमुख खबर ग्लोबल टाइम्स ने इस तरह का विवादित लेख लिखा हैं। ग्लोबल टाइम्स में लिखा था कि भारत के बीच हमारे रिश्ते अगर खरब होते  भी हैं तो  हम उसके लिए तैयार हैं। और अगर वो युध्द करना चाहता हैं तो निश्चित ही उसे हार मिलेगी। आगे लिखा कि भारत कितनी भी कोशिश क्यों ना कर ले चीन की सीमा चीन की ही रहेगी। भारत की कोई भी पैंतरेबाजी और दबाव को नजरअंदाज नहीं किया जायेगा।

LIVE TV