उत्तर प्रदेशखेल

यूपी टी-20 लीग सीजन-4 का उद्घाटन: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बजाया घंटा

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के चौथे सीजन के दूसरे दिन लखनऊ फाल्कन्स और गोरखपुर लायंस के बीच मुकाबले का आगाज डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पारंपरिक अंदाज में घंटा बजाकर किया। इस मौके पर यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने उनका स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

युवाओं को मिल रहा बड़ा मंच
ब्रजेश पाठक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यूपी टी-20 लीग प्रदेश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच दे रही है। सरकार और खेल संस्थाएं मिलकर क्रिकेट और अन्य खेलों को बढ़ावा दे रही हैं। इस लीग से युवाओं को अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटरों के साथ खेलने व सीखने का सुनहरा मौका मिल रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में कई नई प्रतिभाएं इस लीग से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

छोटे कस्बों की प्रतिभा को अवसर
डॉ. संजय कपूर ने डिप्टी सीएम की मौजूदगी पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यूपी टी-20 लीग महज एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि प्रदेश की छिपी हुई प्रतिभाओं को मुख्यधारा में लाने का संकल्प है। लखनऊ से लेकर छोटे शहरों और ग्रामीण कस्बों तक के होनहार खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने का प्रयास जारी है, ताकि वे बड़े स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि डिप्टी सीएम का प्रोत्साहन खिलाड़ियों में नई ऊर्जा भरेगा।

Related Articles

Back to top button