पत्नी के विक्षोभ में पति ने मौत को लगाया गले, नहीं कूद सका पुल से ?

पति-पत्नी आपस में विवाद होने पर पत्नी के मायके जाने से आहत एक पति पुल पर फंदे से लटक गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फंदे पर लटकने वाला व्यक्ति शाहजहांपुर के थाना गढ़ियारंगीन के गांव नगला दियातमाली का रहने वाला पच्चीस वर्षीय मटरू पुत्र सुखपाल मजदूरी करता है।

एक साल पहले उसका विवाह बदायूं के दातागंज क्षेत्र के गांव सहजनी निवासी पूनम से हुआ था। गुरुवार को उसका पत्नी पूनम से विवाद हो गया। विवाद के कारण पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई, जिसके बाद मटरू ने जान दे दी ।

आपको बता दें कि एक अनुमान के मुताबिक पत्नी के विक्षोभ में मटरू जयतीपुर में दढ़ियागांव के पुल के पास जान देने के लिए गया, जहां वह उस पर से कूदने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। अंतत: वह योजना बदल कर उसी पुल से फंदे से लटक गया। पुलिस ने उसे फंदे से उतारा कर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया।

LIVE TV