Immunity Weakening Foods: अगर खुद को रखना है स्वास्थ्य तो बना लें इन चीजों से दूरी
अभिनव त्रिपाठी
अगर आप खुद को चुस्त दुरुस्त रखना चाहते है तो रोग- प्रतिरोधक क्षमता हमारे सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा मायने रखती है। अगर हमारी इम्यूनिटी कमजोर है तो हमें तरह-तरह के रोग परेशान करेंगे और इनका संक्रमण भी हो सकता है। इम्यूनिटी सिस्टम किसी और पर नहीं बल्कि हमारी जीवन शैली पर निर्भर करता है। हम क्या खाते है हमारी आदतें क्या है। हमें उन फलों व सब्जियों का सेवन करना चाहिए जिससे हमारे शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स के साथ ही फाइटोन्यूट्रिएंट्स व एंटी-ऑक्सीडेन्ट्स की मात्रा पर्याप्त रूप में मिल सके। जो हमें किसी भी रोग से लड़ने की क्षमता प्रदान करते रहे। जिससे हमारी इम्यूनिटी कमजोर न हो।

हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ के बारे में जानकारी देते है जिसको खाने के बाद हमारी इम्यूनिटी सिस्टम पर बुरा प्रभाव पड़ता है। हालांकि आज के इस भाग-दौड़ भरे जीवन में हम सब इन चीजों का सेवन बहुत ही ज्यादा मात्रा करते है। अगर हमें खुद को मजबूत बनाना है तो हमें इन सब चीजों से बचना पड़ेगा। अगर हमें अपनी इम्यूनिटी कमजोर होने से बचाना है तो हमें कुछ इन चीजों से बचना चाहिए।
बंद डिब्बे और पैक्ड चीजों से बना लें दूरी
आज के इस दौर में लोग व्यस्तता के कारण पूरी तरीके से बंद चीजों पर खूब भरोसा जता रहे है। और इसका इस्तेमाल करने से हमें बहुत ही बुरा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। हर दिन इसका सेवन करने से ये हमारे शरीर को कमजोर कर सकता है। इसलिए हमें इन चीजों का सेवन कम कर देना चाहिए। आपको बता दे पैक्ड चीजें देर तक सुरक्षित रहे इसलिए उसमें प्रिज़र्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है। जो सेहत के लिए बहुत ही नुकसान दायक होता है।